Tuesday, October 20th, 2026

IT की रेड: ना कुछ गलत किया और ना ही किसी बात का डर: तापसी पन्नू

मुंबई
 बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में तापसी पन्नू के घर और ऑफिस पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था, जिसके बाद अभिनेत्री ने तीन ट्वीट कर मजाकिया अंदाज में इस छापेमारी पर अपना जवाब दिया। तापसी पन्नू ने यह भी कहा कि 2013 में उनके घर पर आयकर विभाग की कोई छापेमारी नहीं हुई। अब एक बार फिर तापसी ने आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर खुलकर बात की है। 

आयकर विभाग ने मेरे घर पर छापा मारा और मैंने, मेरे परिवार ने उनकी कार्यवाही में पूरा सहयोग दिया। हां, मीडिया ने जरूर भ्रम फैलाया और कहा कि मेरे घर से 5 करोड़ रुपए कैश की रसीद मिली है। जबकि, आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा।' 'नहीं समझ पा रही हूं कि वो रेड क्यों हुई' तापसी पन्नू ने आगे कहा, 'मैं ये सोचकर हैरान थी कि मुझे कौन 5 करोड़ रुपए दे रहा है। ऐसी भी खबरें मीडिया में आईं कि मेरे पास पेरिस में बंगला है। 

आयकर विभाग के अधिकारियों ने जो भी सवाल मुझसे पूछे, मैंने उन सभी का जवाब दिया। अगर मैंने कुछ गलत किया है, तो वो आयकर विभाग की जांच में सामने आएगा। मैं कुछ भी नहीं छिपा सकती। मैं यही नहीं समझ पा रही हूं कि वो रेड क्यों हुई। जब एक बार छापेमारी के लिए आयकर विभाग की टीम पहुंच गई तो फिर प्रक्रिया का पालन करने के अलावा कोई रास्ता नहीं।' आपको बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने बीते 3 मार्च को अभिनेत्री तापसी पन्नू, निर्देशक अनुराग कश्यप और उनके पार्टनर के घर व दफ्तरों पर छापेमारी की थी। 

 

#IT की रेड

Source : Agency

पाठको की राय